Monday, 30 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, फरार संचालक गिरफ्तार:कटनी में छापे के दौरान नाबालिग से जबरन देह व्यापार कराने का मामला आया था सामने

INT News29 November 2026 at 09:36 pm

कटनी में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के मामले में फरार चल रहे संचालक संदीप सोनी को महिला थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर पर छापे के दौरान एक नाबालिग लड़की से जबरन देह व्यापार कराने का मामला भी सामने आया था। छापे के बाद से फरार था संचालक पुलिस के मुताबिक, संदीप सोनी (41) आवा स्पा सेंटर का संचालक है। वह आदर्श कॉलोनी, कटनी का रहने वाला है। उसके खिलाफ महिला थाने में बीएनएस की धारा 143(3), 143(2), 3(5) और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6 और 7 के तहत केस दर्ज है। केस दर्ज होने के बाद से संदीप फरार था। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। छापे में सामने आया था नेटवर्क पुलिस ने बीते दिनों आवा स्पा सेंटर पर छापा मारा था। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के बाद जिले में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का पता चला। मामले में अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। छापे के दौरान एक नाबालिग लड़की से जबरन देह व्यापार कराने की बात सामने आई थी। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संरक्षण देने के आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।