Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

छेड़खानी के बाद शेरनी बनीं उत्तराखंड की बेटियां, मनचलों का मुंह काला कर सिखाया जोरदार सबक; VIDEO वायरल

INT News1 August 2026 at 05:52 pm

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक में कुछ बेटियों ने दो मनचलों को ऐसा सबक सिखाया कि वो अगली बार ऐसी कोई हरकत करने से पहले हजार बार सोचेंगे। दरअसल कार सवार इन युवकों ने सतौली गांव से गुजरते वक्त रास्ते में मिली महिलाओं के साथ छेड़खानी कर दी, जिसके बाद गांव की चार बेटियां शेरनी बन गईं और दोनों युवकों पर टूट पड़ीं। इन युवतियों ने ना केवल दोनों मनचलों की बुरी तरह पिटाई की, बल्कि उनके मुंह पर कालिख भी पोत दी। युवकों की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चारों बेटियां निडर होकर युवकों को सबक सिखाती नजर आ रही हैं। आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बीते शुक्रवार को हुई और दोनों आरोपी युवक मुरादाबाद के बताए जा रहे हैं। आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने पर युवक अराजकता पर उतारू हो गए, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़कर उनकी धुनाई लगा दी। इस दौरान गांव की युवतियों और अन्य लोगों ने दोनों युवकों के मुंह पर कालिख पोतकर उन्हें बिच्छू लगा दिया। ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और उनकी कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों को रातभर चौकी में ही बैठाकर रखा।ग्रामीणों ने बताया कि कार में सवार युवकों ने क्षेत्र में पहुंचते ही वहां से गुजर रही युवतियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी और वे उन पर फब्तियां कसने लगे। इस दौरान जब युवतियों ने उनका विरोध किया तो वे और बदतमीजी करने लगे। जिसके बाद गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान मीरा भंडारी को इस बात की सूचना दे दी। लोगों को जमा होते देख कार सवार युवकों ने भागने की कोशिश की। इसी बीच दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। फिर गुस्साए ग्रामीणों ने युवतियों के साथ मिलकर दोनों की जमकर धुनाई लगा दी और पुलिस को खबर कर दी। इस दौरान उन्होंने आरोपी युवकों के मुंह पर कालिख भी पोत दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि छेड़छाड़ करने वाले युवक क्षेत्र में स्थित किसी वेलनेस सेंटर में आए थे।ग्राम प्रधान मीरा से मिली सूचना पर चौकी प्रभारी खैरना सतीश उपाध्याय भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों के हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लेने के साथ ही कार को कब्जे में ले लिया गया है। मेडिकल जांच व तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।