Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

राजगढ़ के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश बने प्रमुख सचिव:राजीव आपटे को विधि और विधायी कार्य विभाग का प्रमुख सचिव बनाया

INT News10 November 2026 at 10:51 pm

राज्य सरकार ने राजीव आपटे उच्च न्यायिक सेवा को प्रमुख सचिव विधि और विधायी कार्य के पद पर पदस्थ किया है। आपटे वर्तमान में प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश राजगढ़ के पद पर पदस्थ हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश सात नवम्बर को जारी कर दिए हैं। आपटे जल्दी ही प्रमुख सचिव विधि और विधायी कार्य का प्रभार संभालेंगे। आपटे सात जून 2024 से राजगढ़ जिले में प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हैं। वे प्रधान जिला न्यायाधीश और सेशन जजेज की कांफ्रेंस में 4 फरवरी 2023 से 5 फरवरी 2023 तक शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा मेट्रिमोनियल लॉ पर आधारित कांफ्रेंस में भी आपटे हिस्सा ले चुके हैं। भोपाल मेडिकल कालेज की डीन को संचालक बनाया उधर राज्य सरकार ने आज लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत गांधी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल की डीन डॉ कविता एन सिंह को संचालक पॉलिसी एंड रेगुलेशन संचालनालय लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ किया है। एक अन्य आदेश में डॉ सुनीत टंडन प्राध्यापक अस्थि रोग विभाग गांधी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल को गांधी चिकित्सा महा विद्यालय में प्रभारी डीन का कार्य आगामी आदेश तक सौंपा है। विभाग के एक अन्य आदेश में डॉ कविता एन सिंह संचालक पॉलिसी एंड रेगुलेशन संचालनालय लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय उज्जैन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।