समाचार · झारखंड
निशा भगत मौत मामले की जांच करेगी CBI, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिये निर्देश

रांची: आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच करेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस संबंध में निर्देश दे दिये हैं. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. निशा भगत की मौत के बाद से ही परिजन और विभिन्न सामाजिक संगठन मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे. परिजनों ने घटना के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी. सामाजिक कार्यकर्ता एवं IRS अधिकारी निशा उरांव ने भी से बातचीत में सीबीआई जांच की मांग उठायी थी.
6 नवंबर को फेसबुक लाइव के बाद निशा की थी आत्महत्या
छह नवंबर को रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित आवास पर निशा भगत मृत पायी गयी थीं. इससे पहले उन्होंने फेसबुक लाइव किया था, जिसमें उन्होंने अपनी परेशानी और कथित प्रताड़ना को लेकर कई बातें कही थीं. उनके पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी. मामले में दो लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी भी गठित की थी.
ये भी पढ़ें... निशा भगत मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई, तो होगा Jharkhand बंद, आदिवासी संगठनों ने दी चेतावनी
पिता हांदू भगत ने की थी सीबीआई जांच की मांग
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब मामले की जांच सीबीआई करेगी. इससे परिजनों को निष्पक्ष जांच और न्याय मिलने की उम्मीद जगी है. मंगलवार को निशा भगत के पिता हांदू भगत ने डिजिटल के साथ विशेष बातचीत में पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी. अब सीएम हेमंत ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिये हैं. इस पूरे मामले में पिठोरिया थाना प्रभारी सतीष पांडेय को लाइन हाजिर भी कर दिया गया है.
भाजपा के दबाव में सरकार ने CBI जांच का लिया फैसला : आदित्य साहू
निशा भगत की संदिग्ध मौत मामले में सरकार की ओर से सीबीआई जांच की अनुशंसा किये जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यदि भाजपा इस मामले को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन नहीं करती, तो सरकार यह कदम नहीं उठाती. भाजपा के लगातार दबाव के कारण ही सरकार को सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी पड़ी है. उन्होंने कहा कि भाजपा को न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. पार्टी को विश्वास है कि आदिवासी बेटी को न्याय मिलेगा और मामले के दोषियों को सजा दिलायी जायेगी.
ये भी पढ़ें... निशा भगत की मौत को हत्या बता रहीं IRS अधिकारी निशा उरांव, बोलीं- उस दिन हुई थी फोन पर बात, बनूंगी गवाह
ये भी पढ़ें... निशा भगत की हत्या का शक, पिता हांदू भगत बोले- थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करना काफी नहीं, CBI जांच हो