Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

पति ने चरित्र शंका में पत्नी की हत्या की:जशपुर में टांगी के पासा और डंडे से किया हमला; शासकीय छात्रावास अधीक्षक गिरफ्तार

INT News10 November 2026 at 10:56 pm

जशपुर जिले के रनपुर गांव में पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोलो राम (43) लरंगा के बालक छात्रावास में प्रभारी अधीक्षक है। पुलिस के मुताबिक, वह पत्नी इन्द्रमुनी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए तस्वीरें पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे कोलो राम रनपुर स्थित अपने घर पहुंचा। वह पत्नी के कमरे में गया और उसके चरित्र पर शक करते हुए गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और घर में रखी टांगी के पासा से इन्द्रमुनी की पीठ पर दो बार वार किया। इसके बाद उसे घर से बाहर खींचकर ले गया और पड़ोसियों के घर के सामने डंडे से पीटा। इस दौरान महिला के बेटे रोशन कुमार और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। बाद में किसी तरह महिला को उसके चंगुल से छुड़ाया गया। मारपीट में इन्द्रमुनी की पीठ, हाथ और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोटें आई थीं। इसके बाद रोशन और उसके छोटे भाई ने महिला को घर लाकर सुला दिया। कुछ देर बाद कोलो राम फिर वहां पहुंचा। उसने पत्नी को इलाज के लिए बोलेरो से ले जाने की बात कही और उसे अपने साथ ले गया। रात करीब 4 बजे वह बोलेरो लेकर फिर रनपुर स्थित घर पहुंचा। सुबह करीब 6 बजे बेटे रोशन ने घर के पास खड़ी बोलेरो का दरवाजा खोला तो इन्द्रमुनी बीच वाली सीट पर मृत पड़ी थी। उस समय आरोपी पिता वहां मौजूद नहीं था। दूसरी महिला को पत्नी बनाकर रहने लगा था आरोपी पुलिस के मुताबिक, करीब एक साल पहले कोलो राम दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ रखने लगा था। इसके बाद वह पंडरापाठ इलाके में रहने लगा। इन्द्रमुनी अपने दोनों बेटों के साथ रनपुर में रहती थी। जब भी कोलो राम गांव आता था, वह पत्नी के चरित्र पर शक कर उससे विवाद करता था। बेटे की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ हत्या का मामला घटना के बाद बेटे रोशन कुमार (20) ने बगीचा थाने में पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई टांगी, डंडा और बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार ने बताया कि पत्नी के चरित्र पर शक करने के बाद मारपीट कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और बोलेरो वाहन जब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।