समाचार · झारखंड
निशा भगत मामले में CBI जांच की अनुशंसा, आदित्य साहू बोले- भाजपा के आंदोलन का असर

रांची. निशा भगत की संदिग्ध मौत के मामले में राज्य सरकार की ओर से सीबीआइ जांच की अनुशंसा किये जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लगातार आंदोलन और दबाव के कारण ही सरकार को सीबीआइ जांच की अनुशंसा करने का फैसला लेना पड़ा.
पार्टी के आंदोलन के बाद सरकार ने लिया फैसला
आदित्य साहू ने कहा कि यदि भाजपा इस मामले को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन नहीं करती, तो सरकार यह कदम नहीं उठाती. उन्होंने इसे पार्टी के संघर्ष का परिणाम बताया. साहू ने कहा कि भाजपा को न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और उसे उम्मीद है कि जांच के बाद आदिवासी बेटी को न्याय मिलेगा तथा मामले के दोषियों को सजा दिलायी जायेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले में न्याय मिलने तक अपनी आवाज उठाती रहेगी.
ये भी पढ़ें: निशा भगत मौत मामले की जांच करेगी CBI, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिये निर्देश