Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

8 कारों से लदा कंटेनर 30-फीट नीचे खाई में गिरा:कोरबा के मदनपुर घाट पर हुआ हादसा, ड्राइवर घायल; सभी कारें बुरी तरह डैमेज

INT News10 November 2026 at 10:19 pm

कोरबा जिले में नेशनल हाईवे पर 8 नई कारों से लदा कंटेनर करीब 30 फीट नीचे खाई में गिर गया। हादसे में कंटेनर और उसमें लदी सभी कारें डैमेज हो गईं। ड्राइवर को चोटें आई हैं। यह घटना मोरगा चौकी क्षेत्र के बड़े मदनपुर घाट पर हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कंटेनर सड़क से नीचे जा गिरा। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को बाहर निकाला स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को वाहन से बाहर निकाला और प्राथमिक इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मोरगा चौकी पुलिस को सूचना दी। आंध्र प्रदेश से अंबिकापुर जा रहा था कंटेनर कंटेनर आंध्र प्रदेश से 8 नई कारें लेकर अंबिकापुर के महामाया ऑटो सेंटर जा रहा था। मदनपुर घाट के तीखे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। नीचे गिरते ही कारें एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। नुकसान करोड़ों रुपए का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल ड्राइवर को अस्पताल भेजा और यातायात संभाला। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को निकालने का काम शुरू किया गया। चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम ने बताया कि घायल चालक को अस्पताल भेजा गया है। वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच चल रही है। बड़े मदनपुर घाट पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाट पर सुरक्षा के इंतजाम करने और संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है।