Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

ढंडारी मंडी में पटाखा गिरने से 9 दुकानें राख, कैलाश नगर में गोदाम खाक

INT News10 November 2026 at 05:30 am

|लुधियाना सुभाष नगर के रिहायशी एरिया में स्थित शनि मंदिर वाली गली में सोमवार शाम को एक होजरी गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते लपटें गोदाम की तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम तक पहुंचने के रास्ते में संकरी गलियां और ऊपर से गुजरती बिजली की तारें दमकल कर्मियों के लिए बड़ी चुनौती बनी रहीं। इसके चलते दमकल की गाड़ियों को अंदर ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी आग के दौरान तत्परता दिखाते हुए समय रहते गोदाम से कपड़ों के कई बंडल बाहर निकालकर बचा लिए। इससे काफी सामान आग की चपेट में आने से बच गया। फिलहाल आग लगने का कारण आतिशबाजी या पटाखा माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना में किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। गोदाम में रखे होजरी के सामान के कुल नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है।