Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रिफंड के चक्कर में गंवाए 2.90 लाख रुपए, केस

INT News10 November 2026 at 05:30 am

| अम्बाला गोबिंद नगर निवासी महिला को सिटी मॉल ऐप से खरीदे सामान का रिफंड लेना महंगा पड़ गया। ठगों ने रिफंड का झांसा देकर बैंक खाते से 2 लाख 90 हजार 543 रुपए निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना अम्बाला में ऑनलाइन शिकायत और जीरो एफआईआर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पीड़ित तरुण उप्पल ने पुलिस को बताया कि उनकी माता शकुन्तला उप्पल ने सिटी मॉल ऐप से 503 रुपए का सामान खरीदा था। डिलीवरी बॉय घर पहुंचा तो पेमेंट पेंडिंग बताई। इस पर उन्होंने नकद 503 रुपए दे दिए। बाद में पता चला कि ऑनलाइन पेमेंट भी खाते से कट चुकी थी। रिफंड के लिए सिटी मॉल के कस्टमर केयर से संपर्क किया तो ठगों ने वाट्सएप पर कस्टमर सपोर्ट के नाम से एपीके फाइल भेज दी। इसके जरिए बैंक डिटेल भरवा लीं। 5 नवंबर को परिवार ने गूगल पे चलाने की कोशिश की तो 1 लाख रुपए से अधिक की लिमिट का नोटिफिकेशन आया। बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि 2 नवंबर को अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से 2 लाख 90 हजार 543 रुपए निकाले जा चुके थे।