समाचार · हरियाणा
गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी का अंतरराष्ट्रीय गिरोह पकड़ा:सिरसा आढ़तियों की कार में वारदात, कैश सगे भाईयों ने बांटा, एप्पल-फोन छोटे ने रखा
सिरसा शहर में आढ़तियों की कार से 7.75 लाख रुपये की नकदी व मोबाइल चोरी की दोनों वारदातों में आज वीरवार को खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पंजाब से पकड़ लिया है, जो रात्रि को गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी करते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी मूलरूप से तमिलनाडू के रहने वाले हैं और काफी समय से पंजाब में रह रहे हैं। दोनों ही सगे भाई है। आरोपी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व जम्मू कश्मीर में करीब एक दर्जन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। मामले में वीरवार शाम 5 बजे डीएसपी सुखवीर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, आरोपी वारदात के लिए पंजाब से बाइक पर सिरसा आते थे और रेकी के बाद महंगी गाड़ियों के शीशे तोड़कर कैश चुराने या वारदात को अंजाम देकर चले जाते थे। ये अंतराज्यीय चोर गिरोह है। जानिए पूरा मामला एक शादी-शुदा तो दूसरा अविवाहित पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों में बड़ा भाई सुमित अविवाहित है और छोटा कबीर शादी-शुदा है। वारदात के लिए पंजाब व हरियाणा के बड़े शहरों में किराए पर मकान लिया हुआ है। जिस गाड़ी में कैश व बैग या सामान रखा होता है, उसका शीशा तोड़कर चुरा लेते। चार लाख सुमित ने रखे तो साढ़े 3 लाख व एप्पल फोन कबीर ने रख लिया 16 अक्टूबर को कपास मंडी में गाड़ी से चोरी की थी, जिसके पिछली सीट पर बैग रखा था, उसमें 7 लाख 75 हजार रुपए, एप्पल फोन था। चार लाख रुपए सुमित ने रख लिए और साढ़े तीन लाख व एप्पल का फोन कबीर में रख लिया, जो कमरे में रख दिए। दोनों यहां से अच्छे से परिचित दोनों साउथ इंडिया है, परंतु काफी से हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में रहने के बाद यहां की वेशभूषा व बोल-चाल के बारे में जानने लगे हैं। एक तरह से लोगों से काफी परिचित है। हिंदी भी ठीक-ठाक बोल लेते हैं। दोनों अच्छा खाने-पीने के शौकीन है और बालों को सजाकर रखते हैं। अनाज मंडी में खड़ी गाड़ियों को बनाया था निशाना पुलिस ने आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अनाज मंडी खड़ी कारों को निशाना बनाकर उनके शीशे तोड़ने और अंदर रखा कीमती सामान चोरी किया था। एबीटी स्टाफ सिरसा की टीम ने इस मामले में गिरोह के दो कुख्यात सदस्यों को पंजाब के बठिंडा से गिरफ्तार किया है। राजस्थान-जम्मू में दर्जनभर वारदात कबूली आरोपियों ने राजस्थान व जम्मू कश्मीर सहित कई क्षेत्रों में करीब एक दर्जन चोरी की वारदातों को कबूला है। दोनों सगे भाई कबीर व सुमित कुमार पुत्र वेंकटेश प्रसाद निवासी तमिलनाडु के गुंटूर शहर की रहने वाले हैं, जो हाल ही में पंजाब के बठिंडा में रहते है। सिरसा में एक माह के अंतराम में दो वारदात पुलिस के अनुसार, बीती 16 अक्टूबर 2026 को बरनाला रोड स्थित अग्रवाल कॉलोनी निवासी विकास कुमार की कार को चोरों ने निशाना बनाया था। पीड़ित कपास मंडी में अपने दोस्त की दुकान पर आया हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे जब वह वापस अपनी टोयोटा कार के पास पहुंचा तो गाड़ी का साइड वाला शीशा टूटा हुआ मिला। जांच करने पर कार में रखे 7 लाख 75 हजार रुपये, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात गायब मिले। दूसरी वारदात इससे पहले एक माह पहले अगस्त में हुई थी और वह भी आढ़ती की कार को निशाना बनाया था। दो वारदात के बाद पुलिस ने इनके लिए दाबिश शुरू की और पंजाब में जाकर मिले।