Thursday, 22 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रात में खाना खाकर सोया, सुबह फंदे पर झूलता मिला:भोपाल में रैपिडो चालक ने लगाई फांसी; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

INT News22 October 2026 at 01:52 pm

भोपाल के एमपी नगर थाना इलाके के शिवाजी नगर स्थित झुग्गी में 29 वर्षीय रैपिडो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार उसकी मां कमरे में पहुंचीं तो बेटे का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे में फंदे से लटका मिला शव पुलिस के अनुसार, रोहित वर्मा पिता देवदास वर्मा (29) शिवाजी नगर की झुग्गी में रहता था। वह रैपिडो चलाने के साथ ही दिन में चाय बेचने का काम भी करता था। बुधवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था। गुरुवार की सुबह उसकी मां उसे देखने कमरे में पहुंचीं तो वह फंदे पर लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि रोहित को शराब पीने की आदत थी। वह अक्सर नशे की हालत में आत्महत्या करने की बात कहता था। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।