Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का बदलेगा नंबर, 1 जनवरी से इन नए नंबरों से चलेगी ट्रेन

INT News10 November 2026 at 01:45 pm

Ranchi Patna Jan Shatabdi Express: रांची से पटना के बीच अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. नए साल में रेलवे इस रूट पर चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस के परिचालन नंबर में बदलाव करने जा रहा है. यह बदलाव 1 जनवरी 2027 से लागू होगा. यानी जनवरी से रांची और पटना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने तक नए नंबर का ध्यान रखना होगा. ऐसे में अगर आप भी रांची से पटना या पटना से रांची की यात्रा करते हैं, तो इस बदलाव के बारे में पहले से जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

ये भी पढ़ें: से खास बातचीत में बोले मंत्री योगेंद्र प्रसाद- झारखंड के 33 बॉर्डर चेकपोस्ट पर लगेंगे डिजिटल लॉक, बिना अनुमति बाहर नहीं जा पायेगी शराब

रांची से पटना जाने वाली जनशताब्दी का बदलेगा नंबर

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के दोनों तरफ के परिचालन नंबर बदले जा रहे हैं. फिलहाल पटना से रांची जाने वाली ट्रेन 12365 नंबर से चलती है, जबकि रांची से पटना आने वाली ट्रेन का नंबर 12366 है. एक जनवरी 2027 से इन दोनों नंबरों की जगह नए नंबर लागू हो जाएंगे.

जानिए कौन-सी ट्रेन किस नंबर से चलेगी

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रांची से पटना जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस अब 13266 नंबर से चलेगी. वहीं, पटना से रांची आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को 13265 नंबर से चलाया जाएगा. यानी दोनों दिशाओं में चलने वाली ट्रेन के पुराने नंबर बदल जाएंगे. यह व्यवस्था एक जनवरी 2027 से प्रभावी होगी.

ये भी पढ़ें: Nisha Bhagat को न्याय दिलाने के लिए आगे आया BJP ST मोर्चा, रामकुमार पाहन ने क्या कहा?

टिकट बुकिंग और ट्रेन की जानकारी लेते समय रखें ध्यान

नंबर बदलने के बाद यात्रियों को ट्रेन की जानकारी लेने के लिए नए नंबर का इस्तेमाल करना होगा. खासकर जनवरी 2027 में यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुक करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए. इसके अलावा ट्रेन का लाइव स्टेटस देखने या रेलवे से पूछताछ करने के दौरान भी नए नंबर से जानकारी प्राप्त करें. इससे पुराने और नए नंबर को लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं रहेगा. अगर आप रांची से पटना या पटना से रांची के बीच नियमित यात्रा करते हैं, तो जनशताब्दी एक्सप्रेस के इन नए नंबरों को याद रखना जरूरी है. रेलवे के इस बदलाव को ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं.