Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Ramayana के बाद हनुमान जी पर बनेगी अलग फिल्म, सनी देओल को लीड रोल में लेने की तैयारी?

INT News25 October 2026 at 07:39 pm

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता है. इसी बीच फिल्म की दुनिया को आगे बढ़ाने की तैयारी की खबर सामने आई है. जहां बताया जा रहा है कि निर्माता नमित मल्होत्रा भगवान हनुमान पर एक अलग फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं. इस फिल्म में हनुमान जी का किरदार निभा रहे सनी देओल को मुख्य भूमिका में रखने के लिए बातचीत चल रही है. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

हनुमान जी की कहानी पर बनेगी अलग फिल्म?

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण' के निर्माता हनुमान जी के किरदार को लेकर एक पूरी फिल्म बनाने पर विचार कर रहे हैं. रामायण की कहानी में हनुमान जी की भूमिका बेहद अहम है. ऐसे में मेकर्स को लगता है कि उनकी कहानी को अलग फिल्म के जरिए विस्तार से दिखाया जा सकता है.

ऐसे में रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फिल्म पर काम 'रामायण: पार्ट 2' की शूटिंग पूरी होने के बाद आगे बढ़ सकता है. फिलहाल फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी और इसकी बाकी कास्ट कौन होगी, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

'रामायण' की दुनिया को आगे बढ़ाना चाहते हैं मेकर्स

नमित मल्होत्रा की योजना सिर्फ एक फिल्म तक सीमित नहीं बताई जा रही है. मेकर्स ऐसी फिल्मों की एक सीरीज तैयार करना चाहते हैं, जिनमें हर कहानी अपने आप में पूरी हो, लेकिन सभी फिल्में 'रामायण' की बड़ी कहानी से जुड़ी रहें.

रिपोर्ट के अनुसार, हनुमान जी के किरदार में इतनी ताकत और भावनात्मक जुड़ाव है कि उन पर अलग से फिल्म बनाई जा सकती है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण: पार्ट 2' के दिवाली 2028 के आसपास रिलीज होने की उम्मीद है. ऐसे में मेकर्स के पास आगे की कहानियों पर काम करने के लिए समय है.

ये भी पढ़ें: रश्मिका की हिंदी पर सवाल उठाने वालों आलोचकों को जावेद अख्तर ने दिया जवाब, बोले-'भाषा को लेकर ये घमंड...'

इन किरदारों पर भी बन सकती हैं फिल्में

हनुमान जी पर बनने वाली फिल्म इस योजना का पहला हिस्सा हो सकती है. इससे पहले हैदराबाद में एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान नमित मल्होत्रा ने शूर्पणखा, जटायु, इंद्रजीत और अंगद जैसे किरदारों पर भी अलग फिल्में बनाने की संभावना का संकेत दिया था. हालांकि, इन फिल्मों को लेकर भी अभी कोई अंतिम घोषणा नहीं हुई है.

'रामायण' में ये कलाकार निभा रहे हैं अहम किरदार

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे.

फिलहाल दर्शकों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है. अब देखना होगा कि हनुमान जी पर अलग फिल्म बनाने की यह योजना कब तक आगे बढ़ती है और मेकर्स इस बारे में आधिकारिक जानकारी कब साझा करते हैं.

ये भी पढ़ें: 'शराब की जगह पीते हैं जीरे का पानी', फिल्मों में सिगरेट-दारू वाले सीन पर इस साउथ एक्टर ने तोड़ी चुप्पी