Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पत्नी को बचाने कुएं में कूदा पति, दोनों की मौत:बालाघाट में पानी भरने गई महिला का पैर फिसला, करंट लगने की आशंका

INT News25 October 2026 at 08:56 pm

बालाघाट में पत्नी को कुएं में गिरते देख पति उसे बचाने के लिए खुद भी कूद गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। रविवार को बैहर क्षेत्र के सीताडोंगरी गांव में कुएं से पति-पत्नी के शव मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला पानी लेने गई थी, तभी उसका पैर फिसल गया। हालांकि, मौत की वजह को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने कुएं में लगी मोटर से करंट लगने की आशंका जताई है। पत्नी को गिरता देख पति भी कुएं में कूदा ग्रामीणों के मुताबिक, कांति बाई उईके (48) पानी लेने कुएं पर गई थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गईं। उन्हें बचाने के लिए पति अंजोर सिंह उईके (52) भी कुएं में कूद गए। इसके बाद दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बैहर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दंपती के पांच बच्चे कांति बाई और अंजोर सिंह के पांच बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां और तीन बेटे शामिल हैं। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।