Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

Video: रेप केस में फंसे अभिषेक पोरेल के साथ जेल में क्या हुआ था? क्रिकेटर ने बताई पूरी कहानी

INT News25 October 2026 at 08:33 pm

Abishek Porel Interview: भारतीय घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक मुश्किल दौर है.

View on Instagram

स्पोर्ट्स तक को दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने जेल में बिताए दिनों, उस दौरान खुद को संभालने और अपने क्रिकेट करियर को लेकर खुलकर बात की.

ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर का तूफानी शतक, 37 की उम्र में तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड!

जेल में बिताए मुश्किल दिनों पर क्या बोले अभिषेक पोरेल?

इंटरव्यू के दौरान जब अभिषेक से जेल में बिताए समय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि

वह इस मामले पर ज्यादा बात नहीं करना चाहते, क्योंकि यह उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि शायद किसी गलतफहमी के चलते उन्हें इस स्थिति से गुजरना पड़ा. उन्होंने आगे कहा कि रात के बाद सुबह जरूर होती है और सूरज भी उगता है. उन्हें अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा है. उनका मानना है कि वह क्रिकेट में जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे, उनका भविष्य उतना ही बेहतर होगा.

मुश्किल समय ने अंदर से मजबूत बनाया

अभिषेक पोरेल ने माना कि

उस दौर में हर दिन और हर मिनट बिताना आसान नहीं था. इसके लिए काफी धैर्य की जरूरत थी. हालांकि, उन्होंने इस मुश्किल समय को अपनी कमजोरी बनने देने के बजाय इससे सीखने की कोशिश की. अब वह अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं और अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: हरी नहीं, गुलाबी जर्सी पहनकर क्यों उतरी पाकिस्तान टीम? आखिर क्या है इसके पीछे की खास वजह?

ऋषभ पंत और केएल राहुल को मानते हैं बड़े भाई जैसा

भारतीय टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाजों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा को लेकर भी अभिषेक ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वह ऋषभ पंत और केएल राहुल को अपना प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि बड़े भाई की तरह देखते हैं. आगे बताया कि मैदान पर उतरने से करीब 10 मिनट पहले ऋषभ पंत ने उन्हें हौसला दिया था. पंत ने उनसे कहा कि उन्होंने अब तक काफी कुछ हासिल किया है और उन्हें मैदान पर जाकर खुलकर अपना खेल खेलना चाहिए.

जेल में लोगों ने रखा ख्याल

जेल में बिताए समय के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि

वहां मौजूद लोगों ने उनका काफी ख्याल रखा. आगे कहा कि उन्हें दूसरे लोगों से अलग रखा गया था और उनकी जरूरतों का ध्यान रखा जाता था. उन्होंने इस पूरे अनुभव को जिंदगी का एक कठिन दौर बताया, जिससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला.

सौरव गांगुली ने दी घरेलू क्रिकेट पर ध्यान देने की सलाह

अभिषेक ने दिल्ली कैपिटल्स के कोच सौरव गांगुली के साथ हुई बातचीत का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि

गांगुली ने उन्हें घरेलू क्रिकेट और रणजी ट्रॉफी पर पूरा ध्यान लगाने की सलाह दी है.

अभिषेक फिलहाल अपने खेल को बेहतर बनाने और घरेलू क्रिकेट में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर ध्यान देना चाहते हैं. इसके साथ ही उनका लक्ष्य आईपीएल में अपनी टीम को जीत दिलाना और लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना है.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ 3rd T20: फ्री में कहां देखें लाइव मैच? यहां जानें पूरा तरीका

अब क्रिकेट पर है पूरा फोकस

अभिषेक पोरेल की बातों से साफ है कि वह अपने पुराने मुश्किल दौर को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं. उनका पूरा ध्यान अब क्रिकेट, मेहनत और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर है.