Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

डबवाली में सरकारी बीज बिक्री केंद्र का शुभारंभ:किसानों को स्थानीय स्तर पर मिलेंगे प्रमाणित बीज, चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने किया उद्घाटन

INT News25 October 2026 at 08:53 pm

सिरसा जिले के डबवाली में नई अनाज मंडी, ओढ़ा में रविवार को सरकारी बीज बिक्री केंद्र शुरू हुआ। हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने इसका उद्घाटन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस केंद्र के खुलने से इलाके के किसानों को अच्छी क्वालिटी के प्रमाणित बीज अब अपने ही क्षेत्र में मिल सकेंगे। उन्हें बीज खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। 'किसानों की मांग को पूरा करेगा' चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है। यह केंद्र किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा। इस मौके पर डॉ. भीम सेन शर्मा, पवन ओढ़ां, हरजिंदर सिंह, सतेंद्र गर्ग, हनुमान चोरमार, जगदीश चोरमार, सुनील वर्मा (मैनेजर), असिस्टेंट मार्केटिंग ऑफिसर संजू डूडी, विकास शर्मा, हरमन सिंह, सेल्समैन आत्मा राम और क्लर्क महेश समेत कई किसान और गणमान्य लोग मौजूद रहे।