समाचार · मध्य प्रदेश
हनुमान-अंश फिल्म के कलाकार सुनील लोधी मंडला पहुंचे:मंत्री ने किया स्वागत, सुनाया- ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई’
INT News25 October 2026 at 08:29 pm
मंडला में हनुमान-अंश फिल्म के कलाकार और भजन गायक सुनील लोधी रविवार को मंडला पहुंचे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सुनील लोधी ने अपना प्रसिद्ध भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई’ सुनाया। सुनील लोधी मंडला के बड़ी खैरी में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन चल समारोह में शामिल होने आए हैं। उनके आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। हनुमान भक्ति पर आधारित लोकप्रिय भजनों के लिए पहचाने जाने वाले सुनील लोधी की गायकी के बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। विसर्जन चल समारोह में उनकी मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रहेगी।