national · उत्तर प्रदेश
दहेज में लड़के के पिता ने मांगी स्कॉर्पियो, लड़की वालों ने थमा दी खिलौना कार; Video वायरल

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दहेज की मांग को लेकर एक शादी का रिश्ता टूटने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया वायरल वीडियो के मुताबिक, दूल्हे के पिता ने लड़की वालों से दहेज में स्कॉर्पियो कार की मांग की थी. बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार की जमीन बिकने की जानकारी मिलने के बाद कार की मांग की गई. इस मांग से नाराज लड़की पक्ष ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया.
View on Instagram
लाल खत की रस्म में दूल्हे के पिता को थमा दी खिलौना कार
मामले में सबसे ज्यादा चर्चा लाल खत की रस्म के दौरान हुए घटनाक्रम की हो रही है. लड़की पक्ष ने दूल्हे के पिता को स्कॉर्पियो की जगह प्लास्टिक की खिलौना कार थमा दी. इसके साथ ही परिवार ने रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया. लड़की वालों के इस अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और देखते ही देखते यह मामला चर्चा का विषय बन गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोग लड़की पक्ष के विरोध के तरीके को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. दहेज जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ उठाए गए इस कदम की भी चर्चा हो रही है.
पुलिस या दोनों पक्षों की ओर से आधिकारिक बयान नहीं
इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वहीं, लड़की और लड़के पक्ष की ओर से भी घटनाक्रम को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है. ऐसे में वायरल वीडियो और सामने आई जानकारी के आधार पर ही पूरे मामले की चर्चा हो रही है. प्रभात पुष्टि होना अभी बाकी है.
ये भी पढ़ें: परिसीमन पर INDIA ब्लॉक में दरार! NCPI सांसद सायोनी घोष बोलीं- दक्षिण के हित में है बिल