समाचार · मध्य प्रदेश
रपटे पर फंसी एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म:1 घंटे इंतजार के बाद प्रसव कराया: मां-बच्चा दोनों सुरक्षित
पन्ना जिले के कल्दा पठार इलाके में शुक्रवार-शनिवार की रात एक महिला ने 108 एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। बीजादोह गांव की रोशनी आदिवासी को प्रसव पीड़ा होने पर उनके पति कल्लू आदिवासी ने एंबुलेंस बुलाई थी। पवई से एंबुलेंस रात करीब 1 बजे गांव पहुंची, लेकिन सलेहा स्वास्थ्य केंद्र जाते समय नदी का रपटा उफान पर होने के कारण रास्ते में रुक गई। एक घंटे तक पानी कम होने का इंतजार रोशनी को लेकर एंबुलेंस सलेहा स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हुई थी। रपटे पर पानी का बहाव तेज होने के कारण चालक ने करीब एक घंटे तक पानी कम होने का इंतजार किया। इस दौरान प्रसूता की हालत बिगड़ने पर स्वास्थ्य टीम ने एंबुलेंस में ही प्रसव कराया। मां और बच्चा दोनों सुरक्षित रोशनी आदिवासी ने एंबुलेंस के अंदर बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद मां और बच्चा दोनों सुरक्षित बताए गए हैं। पानी का बहाव कम नहीं होने के कारण एंबुलेंस प्रसूता और नवजात को लेकर गांव में ही रुकी रही। स्थायी पुल नहीं होने से हर साल परेशानी सरपंच होशियार सिंह मरावी ने बताया कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में स्थायी पुल नहीं होने से बारिश के दौरान हर साल ऐसी स्थिति बनती है। उन्होंने कहा कि मरीजों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी होती है और उन्हें जोखिम उठाना पड़ता है।