Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

2 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपा आवेदन

INT News26 September 2026 at 02:50 pm

भवनाथपुर (गढ़वा): जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जीवन रक्षक सहयोग समिति की ओर से आगामी 2 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर के सफल आयोजन और आवश्यक चिकित्सकीय सहयोग को लेकर समिति की ओर से प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को आवेदन सौंपा गया.

चिकित्सकीय व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध

समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना और लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अचानक रक्त की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में नियमित स्वैच्छिक रक्तदान बेहद महत्वपूर्ण है. समिति की ओर से सौंपे गए आवेदन में शिविर के दौरान आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्था उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य विभाग से सहयोग करने का अनुरोध किया गया है. समिति ने कहा कि विभागीय सहयोग से रक्तदान शिविर को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें- पूजा पंडालों में पलामू प्रमंडल में सबसे आगे रहा गढ़वा, पिछले साल 719 जगह सजे थे मां के दरबार

युवाओं और आम लोगों से रक्तदान की अपील

अध्यक्ष नीतीश कुमार गुप्ता ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों से 2 अक्टूबर को आयोजित रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि रक्तदान एक मानवीय कार्य है और इसके माध्यम से जरूरत के समय किसी मरीज की मदद की जा सकती है. समिति की ओर से लोगों से अपील की गयी कि वे रक्तदान के लिए आगे आए और जरूरतमंद मरीजों के जीवन में उम्मीद की नई किरण बनें. आवेदन सौंपने के दौरान नवल किशोर प्रसाद, शशिभूषण शर्मा, अजय साह, सोनू आलम, गुप्तेश्वर प्रसाद, अनुप गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.