Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा के नतीजों पर अभ्यर्थियों ने निकाली रैली:भारी बारिश में भीगते हुए प्रदर्शन,30 सितंबर तक मांगे न मानी तो तेज होगा आंदोलन

INT News26 September 2026 at 02:45 pm

बिलासपुर में सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा 2025 के नतीजों और मूल्यांकन प्रक्रिया का विरोध अब सड़क पर आ गया है। यहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इकट्ठा हुए और अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण रैली निकाली। तेज बारिश के बीच भी अभ्यर्थियों का जोश कम नहीं हुआ। गांधी चौक से शुरू हुई यह रैली बारिश में भीगते हुए पैदल नेहरू चौक तक पहुंची। अभ्यर्थियों ने हाथों में अपनी मांगों से जुड़े पोस्टर और बैनर लेकर सरकार और आयोग से जल्द न्याय मांगा। अभ्यर्थियों ने 1:3 अनुपात नहीं अपनाने का आरोप लगाया अभ्यर्थियों का कहना है कि सीजीपीएससी की भर्ती प्रक्रिया में 65 पदों के लिए विज्ञापन के हिसाब से इंटरव्यू के लिए 1:3 के अनुपात का पालन होना था। उनके अनुसार, करीब 795 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाना था, लेकिन सिर्फ 608 अभ्यर्थियों को ही चुना गया। इसी के विरोध में अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और दोबारा गिनती की मांग की है। इसके साथ ही ओएमआर की कार्बन कॉपी, साफ-सुथरा मूल्यांकन, मॉडल आंसर जारी करने और इंटरव्यू प्रक्रिया में सुधार जैसी कई मांगे रखी गई हैं। अभ्यर्थियों ने बताया कि इससे पहले 15 सितंबर को रायपुर में भी ऐसी ही रैली निकाली गई थी। अब सरकार को 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। अगर मांगे पूरी नहीं हुईं, तो अभ्यर्थियों ने आंदोलन को और तेज करने की बात कही है।