Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

सूरजपुर में ब्रांडेड शराब में मिलावट का भंडाफोड़:2500 नग नकली ढक्कन,200 नकली रैपर, मिलावटी शराब जब्त, शराब-दुकान का पूर्व कर्मी गिरफ्तार

INT News26 September 2026 at 02:58 pm

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सूरजपुर जिले में मिलावटी शराब के कारोबार पर छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा ब्रांडेड शराब की बोतलों में नकली रैपर एवं ढक्कर लगाकर मिलावटी शराब बेचा जा रहा था। पकड़ा गया आरोपी पहले शराब दुकान का कर्मचारी था। छापे के दौरान बड़ी मात्रा में शराब के बोतलों के ढक्कन, शराब के नकली रैपर तथा खाली शीशियाँ जब्त मिली हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम सूरजपुर जिले में गश्त पर पहुंची थी। टीम को मुखबिर से सूचना मिली की कुम्दा बस्ती निवासी चंद्रप्रकाश राजवाड़े अपने घर में भारी मात्रा में शराब में मिलावट कर कर बेचता है। ब्रांडेड शराब की बोतलों में नकली शराब संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने कुमदा बस्ती में चंद्रप्रकाश राजवाड़े के घर दबिश दी। घर के एक कमरे में बड़ी मात्रा में शराब की बोतलों के ढक्कन, रैपर, मिलावटी शराब रखी हुई थी। टीम ने लगभग 2500 नग विभिन्न ब्रांड की शराब के ढक्कन, लगभग 200 नग विभिन्न ब्रांड की शराब के लेबल, कई खाली शीशी तथा लगभग 12 लीटर मिलावटी शराब जब्त की है। मिलावटी शराब को मैकडॉवल नंबर वन, रॉयल स्टैग, गोवा, इंपीरियल ब्लू आदि की शीशियों में भरकर रखा गया था। चंद्रप्रकाश राजवाड़े को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2),38(क),59(क) के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को सूरजपुर न्यायालय में आज पेश किया गया है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि मध्य प्रदेश में मिलावटी शराब से कई लोगों की मौत के बाद आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ ने सख्त दिशा निर्देश के तहत छापेमार कार्रवाई की जा रही है। रंजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी चन्द्रप्रकाश राजवाड़े ने अपने बयान में बताया कि वह एक साल पहले सूरजपुर विदेशी दारू भट्ठी में काम करता था। वहां से काम छोड़ने के बाद वह मिलावटी शराब का कारोबार कर रहा था। वह ब्रांडेड शराब में मिलावट कर बेच रहा था।