entertainment
"सिम्पथी बटोरना बंद करो..." Bigg Boss 20 में रीति तिवारी के मिडिल क्लास दावों पर फूटा मां के एक्स बॉयफ्रेंड का गुस्सा, खोल दी पोल

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता, लेकिन इस बार मामला शो से निकलकर सीधे पर्सनल जिंदगी तक पहुंच गया है. भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी शो में अपनी खराब सिंगिंग और झगड़ों को लेकर पहले से ही निशाने पर थीं. अब घर के बाहर उनकी मां रानी तिवारी के एक्स बॉयफ्रेंड एकम बावा ने एक वीडियो डालकर ऐसा बम फोड़ा है कि सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. एकम का सीधा आरोप है कि रीति नेशनल टीवी पर अपनी 'मिडिल क्लास' इमेज चमकाने के लिए सफेद झूठ बोल रही हैं.
"महीने के 25 हजार? सिर्फ गाड़ी का खर्चा 3 लाख है!"
View on Instagram
शो में रीति तिवारी ने साथी कंटेस्टेंट्स के सामने दावा किया था कि उनके पिता मनोज तिवारी उन्हें महीने के खर्चे के लिए सिर्फ 25 हजार रुपये देते हैं. इसी बात पर एकम बावा का पारा चढ़ गया.
एकम ने अपनी और रीति की मां की पुरानी तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि वो 2020 से 2025 तक उनके साथ एक ही छत के नीचे रहे हैं, इसलिए उन्हें सब सच पता है. एकम ने तंज कसते हुए पूछा,
"जिस लड़की के हाथ में 4 से 5 लाख का पर्स रहता है, जिसके घर के बाहर रेंज रोवर जैसी गाड़ियां खड़ी हैं, वो 25 हजार की बात कैसे कर सकती है? भाई, रेंज रोवर का महीने का मेंटेनेंस ही ढाई से तीन लाख आ जाता है! मुंबई में आलीशान फ्लैट्स हैं, एक बड़ी स्पोर्ट्स कंपनी चल रही है जिसका करोड़ों का टर्नओवर है... वो पैसा कहां से आ रहा है? जनता को बेवकूफ समझना बंद करो."
काजी तौकीर को गाली देने पर भी लगाई क्लास
पैसों की पोल खोलने के साथ-साथ एकम बावा ने शो में रीति की जुबान पर भी नाराजगी जताई. हाल ही में शो के अंदर रीति और सिंगर काजी तौकीर के बीच गंदी बहस हुई थी.
एकम ने कहा,
"तुम अभी बच्ची हो. नेशनल टीवी पर किसी बड़े आदमी को मां-बहन की भद्दी गालियां दे रही हो. ये किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है. गुस्सा किसी को भी आ सकता है, लेकिन ऐसी बदतमीजी बिल्कुल शोभा नहीं देती."
"झूठ बोलना बंद करो, वरना और भी बातें बाहर लाऊंगा"
एकम बावा ने कहा कि वो कभी फालतू विवादों में नहीं पड़ते, लेकिन इतना बड़ा झूठ बर्दाश्त नहीं हुआ. उन्होंने साफ शब्दों में रीति को चेतावनी दी कि वो शो में सिम्पथी (सहानुभूति) बटोरने के लिए मनगढ़ंत कहानियां बनाना बंद करें और तमीज से खेलें, नहीं तो उनके पास बताने के लिए और भी बहुत कुछ है.