समाचार · झारखंड
बेटी के निधन के बाद दीपिका पांडे सिंह के आवास पर नेताओं का पहुंचना जारी, के. राजू और सुदेश महतो ने दी सांत्वना

Deepika Pandey Singh Daughter Death: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह के निधन के बाद रांची स्थित उनके आवास पर लगातार नेताओं और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू झारखंड पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे स्मार्ट सिटी स्थित दीपिका पांडे सिंह के आवास पर पहुंचे. के. राजू ने दीपिका पांडे सिंह से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त की. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक अंबा प्रसाद, बंधु तिर्की, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे.
वहीं, आजसू पार्टी प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो भी दीपिका पांडे सिंह के आवास पहुंचे. उन्होंने परिवार से मुलाकात कर तृषा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और दीपिका पांडे सिंह को सांत्वना दी.
View on Instagram
सड़क हादसे में हुई थी तृषा की मौत
बता दें कि दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह की 24 सितंबर की सुबह जमशेदपुर के मरीन ड्राइव इलाके में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी. हादसा तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ था. दुर्घटना में तृषा समेत चार लोगों की मौत हुई थी.
अंतिम यात्रा में सीएम हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री हुए थे शामिल
घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे राजनीतिक गलियारे का माहौल गमगीन हो गया. तृषा की अंतिम यात्रा में खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत झारखंड सरकार के कई मंत्री और बड़ी संख्या में परिजन और शुभचिंतक शामिल हुए थे. धुर्वा स्थित सीठियो श्मशान घाट में तृषा का अंतिम संस्कार किया गया.
तृषा के निधन के बाद से ही दीपिका पांडे सिंह के स्मार्ट सिटी स्थित आवास पर लगातार नेता, अधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता और शुभचिंतक पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Gumla : इंटर की पढ़ाई पूरी कर घर लौटी थी, अगले दिन घर में मिली मृत
ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather: झारखंड में भारी बारिश का कहर, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर