Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

उचाना मार्केट कमेटी चेयरमैन का एक साल पूरा:सुरेंद्र खरकभूरा बोले- चाय वाले के बेटे को भाजपा ने बनाया चेयरमैन, 14 करोड़ मंजूर हुए

INT News26 September 2026 at 02:49 pm

जींद जिले में उचाना मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा के कार्यकाल को एक साल पूरा होने पर समर्थक राजू शर्मा की ओर से एक साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा एवं विधायक के आशीर्वाद से उन्हें मार्केट कमेटी चेयरमैन के रूप में किसानों, आढ़तियों और मजदूरों की सेवा करने का अवसर मिला है। चेयरमैन बोले- मिल रहा सभी लोगों का सहयोग चेयरमैन ने कहा कि किसानों, आढ़तियों और मजदूरों का उन्हें लगातार पूरा सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही यह संभव है कि आम परिवार से संबंध रखने वाला छोटा कार्यकर्ता बड़े पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि, उनके पिता चाय की दुकान चलाते थे और साधारण परिवार से संबंध रखने वाले चाय वाले के बेटे को भाजपा ने मार्केट कमेटी चेयरमैन बनाकर सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वह पिछले एक वर्ष से निरंतर लोगों की सेवा कर रहे हैं। विधायक के सहयोग से मंजूर हुए 14 करोड़ रुपए : खरकभूरा उन्होंने बताया कि विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के सहयोग से मार्केटिंग बोर्ड से 14 करोड़ रुपए से अधिक की राशि विकास कार्यों के लिए मंजूर हुई है। इसमें गांवों को आपस में जोडऩे वाली सड़कों का निर्माण, मंडी में दोनों सर्विस रोड, शैड तथा फड़ों की रिपेयर सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और आढ़ती किसी भी तरह की परेशानी से न जूझें, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सुरेंद्र खरकभूरा ने कहा कि भाजपा में संगठन के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है और आम कार्यकर्ता भी बड़े पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और आढ़ती उनके लिए परिवार के सदस्यों के समान हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर काम किया जाएगा। इस मौके पर वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग, पूर्व मंडी प्रधान सत्यनारायण मखंड, ओमदत्त डाहोला, बलवान शर्मा, सतपाल करसिंधु, पंकज पार्षद, सज्जन घोघडिय़ा और हरिकेश चहल मौजूद रहे।