समाचार · हरियाणा
फतेहाबाद के दादूपुर में 28 सितंबर को रात्रि ठहराव कार्यक्रम:डीसी-एसपी ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे; विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे
हरियाणा सरकार के निर्देशों पर ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत 28 सितंबर को फतेहाबाद के दादूपुर गांव में कार्यक्रम होगा। गांव के कम्युनिटी पार्क के पास शाम 5 बजे डीसी डॉ. विवेक भारती और एसपी निकिता खट्टर ग्रामीणों से सीधे बातचीत करेंगे। कार्यक्रम में डीसी और एसपी ग्रामीणों की शिकायतें और स्थानीय समस्याएं सुनेंगे। मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ग्रामीणों की ओर से रखी जाने वाली समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। SDM की ग्रामीणों से समस्या-सुझाव रखने की अपील रतिया के एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्याएं और सुझाव रखने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, मौके पर संबंधित विभागों की मौजूदगी से शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू करने में मदद मिलेगी।