national
दिल्ली में कबाड़ से मिला कंकाल, स्कूल से जुड़ा मामला; असली है या डमी, जांच में जुटी पुलिस

सेंट्रल दिल्ली में सफाई अभियान के दौरान कबाड़ के बीच कंकाल जैसा ढांचा मिलने से हड़कंप मच गया. मामले की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक, एक कबाड़ी ने स्क्रैप में मानव अवशेष जैसा कुछ दिखाई देने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी. कबाड़ी ने बताया कि उसने करीब एक महीने पहले एक स्कूल से यह स्क्रैप खरीदा था. उसके साथ एक बॉक्स भी आया था, जिसमें यह ढांचा मिला.
असली मानव कंकाल है या डमी मॉडल, जांच जारी
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह स्कूल के बायोलॉजिकल वेस्ट (जैविक कचरे) का हिस्सा हो सकता है. जो पढ़ाई-लिखाई के लिए डेमोन्स्ट्रेशन के मकसद से लिया गया होगा. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बरामद ढांचा असली मानव कंकाल है या पढ़ाई के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला डमी मॉडल.
पुलिस कबाड़ी और स्कूल प्रशासन से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है. पुलिस यह भी सत्यापित कर रही है कि यह ढांचा स्कूल से स्क्रैप में कैसे पहुंचा. मामले की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें: समस्तीपुर में जमुई जैसा तीसरा मामला: कल्याणपुर से छेड़खानी का VIDEO वायरल