Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सोनीपत के भट्ठगांव हत्याकांड में हथियार सप्लायर गिरफ्तार:आंखों में मिर्च पाउडर डाला, गोली मारकर की थी हत्या, पहले से दर्ज हैं 10 केस

INT News26 September 2026 at 02:45 pm

सोनीपत जिले की सदर थाना पुलिस ने भट्ठगांव में हुई बिट्टू हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हथियार सप्लायर रविंद्र को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया। यह घटना 23 मई 2026 को हुई। नवीन के मुताबिक, उसका भाई बिट्टू और सागर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। भट्ठगांव के पास प्रिंस और मोहित ने पुरानी रंजिश में उन्हें रोका। आरोपियों ने सागर की आंखों में मिर्च पाउडर डाला और मारपीट की। जब बिट्टू ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उस पर गोलियां चला दी गईं। रविंद्र पर दर्ज हैं 10 मामले अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बिट्‌टू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस और मोहित पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जांच में सामने आया कि रविंद्र एक शातिर अपराधी है। उस पर दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में डकैती, जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट के करीब 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस रिमांड पर उससे हथियार नेटवर्क की पूछताछ होगी।