समाचार · मध्य प्रदेश
शहडोल के कबाड़ गोदाम पर छापा, मेरठ का आरोपी पकड़ाया:20 लाख के 50 से ज्यादा पंप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले; ठिकानों की जांच जारी
शहडोल पुलिस ने कुदरी रोड पर कबाड़ के एक ठिकाने पर छापा मारा। किराए के मकान में चल रहे इस कारोबार की तलाशी में 20 लाख रुपए से ज्यादा का सामान मिला। कार्रवाई शुक्रवार देर रात शुरू हुई और शनिवार तड़के तक चली। 50 से ज्यादा पंप और उपकरण मिले पुलिस को मौके से 50 से ज्यादा सबमर्सिबल पंप, टुल्लू पंप, कॉपर वायर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले। इनमें 17 से ज्यादा पंप चालू हालत में थे। एक चार पहिया वाहन भी मिला। पुलिस अब बरामद सामान का जिले में दर्ज चोरी की घटनाओं से मिलान कर रही है। सामान चोरी का है या कबाड़ का, इसको लेकर भी जांच की जा रही है। मेरठ का युवक हिरासत में पुलिस ने मेरठ निवासी नदीम मलिक, पिता सराफत अली, को पकड़ा है। उससे सामान के संबंध में पूछताछ की जा रही है। सरकारी संस्थानों में चोरी की जांच जारी शहडोल में हाल ही में सरकारी संस्थानों और विश्वविद्यालय से बिजली के उपकरण, कॉपर और तेल चोरी होने के मामले सामने आए हैं। पुलिस इन मामलों की भी जांच कर रही है। सामान बेचने वाले ठिकानों पर भी जांच डीएसपी हेडक्वार्टर चंद्र मोहन दुबे ने बताया कि लगातार हो रही चोरी को देखते हुए कार्रवाई की गई है। जहां सामान बेचा गया, वहां भी जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक चोरी के मामलों का जल्द खुलासा किया जाएगा।