Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पटाखे की चिंगारी से कच्चे मकान में आग लगी:समय रहते परिवार के लोग बाहर निकले, ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग बुझाई

INT News10 November 2026 at 08:07 am

मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ में सोमवार रात एक कच्चे मकान में आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह पटाखे की चिंगारी बताई जा रही है। आग प्रभु लाल पिता उड़िया बलाई के मकान के ऊपरी हिस्से में लगी थी। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, जो आग देखकर तत्काल बाहर निकल आए। इसके बाद ग्रामीणों ने मोटर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों ने मिलकर बुझाई आग मकान में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोटर की मदद से पानी डालकर आग बुझाना शुरू किया। करीब आधे घंटे तक प्रयास करने के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। परिवार सुरक्षित, नुकसान का आकलन नहीं गनीमत रही कि आग विकराल रूप धारण करती, उससे पहले ही उसे बुझा दिया गया। इससे कोई जनहानि नहीं हुई और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए थे। फिलहाल आग से मकान और घरेलू सामान को हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।