Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

भाजपा कार्यालय में वैदिक यज्ञ संग दीपावली उत्सव

INT News10 November 2026 at 05:30 am

पानीपत| श्याम कमल स्थित भाजपा जिला कार्यालय परिसर में दीपावली उत्सव मनाया गया। शुरुआत वैदिक यज्ञ से हुई, जिसमें विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना करते हुए पूर्णाहुति दी। भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि दीपावली बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है, जो नकारात्मकता छोड़कर सकारात्मकता अपनाने का संदेश देता है। जिला महामंत्री सुनील कंसल ने प्रदूषण रहित दीपावली व पर्यावरण संरक्षण को त्योहारों का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।