Thursday, 5 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फतेहाबाद डीसी दफ्तर में दिवाली मनाएंगे किसान:धरना देकर बैठे, खराब फसल का मुआवजा देने, नहर में पानी छोड़ने की मांग

INT News5 November 2026 at 05:37 pm

फतेहाबाद में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराब होने और नहरों में पानी न मिलने से नाराज किसान तीन दिन से फतेहाबाद मिनी सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। किसानों ने कहा कि वे दिवाली भी डीसी दफ्तर के बाहर खुले आसमान के नीचे मनाएंगे। धरने के तीसरे दिन, गुरुवार को किसान नेताओं ने कहा कि किसान 3 नवंबर से डीसी दफ्तर के बाहर बैठे हैं। उनका आरोप है कि सरकार और जिला प्रशासन ने अब तक उनकी सुध नहीं ली है। अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी किसान नेताओं के मुताबिक, ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी धान की फसल खराब हो गई। बालियों से दाने झड़ने के बाद खेतों में केवल पराली बची है। उन्होंने कहा कि दिवाली, छठ पूजा और शादी के सीजन में किसान और मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। परिवार का खर्च चलाने और कर्ज चुकाने की चिंता है। किसानों ने एक लाख रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने और नहरों में लगातार दो सप्ताह पानी छोड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।