Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Ramayana: हेमा मालिनी ने रामायण का किया रिव्यू, बोली- उम्मीद से कहीं ज्यादा...

INT News10 November 2026 at 01:45 pm

Hema Malini Reviews Ramayana: रणबीर कपूर, साई पल्लवी स्टारर रामायण थियटेर्स में धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को ऑडियंस का पॉजिटिव रिव्यू मिल रहा है. इसी बीच दिग्गज अभिनेत्री और मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने 'रामायण: राइज ऑफ लीजेंड' देखी और रिव्यू शेयर किया.

हेमा मालिनी को कैसी लगी रामायण

हेमा मालिनी ने एक्स पर रामायण का पोस्टर शेयर किया. जिसमें लिखा, ''हाल ही में 'रामायण' फिल्म का लेटेस्ट वर्जन देखा और सच कहूं तो उम्मीद से कहीं ज्यादा शानदार लगा. कहानी इतनी मशहूर है कि इसमें नया क्या देखने को मिलेगा, यही सोचकर गई थी, लेकिन फिल्म की प्रेजेंटेशन, जबरदस्त VFX और स्पेशल इफेक्ट्स ने पूरी तरह सरप्राइज कर दिया.''

कास्टिंग भी एकदम परफेक्ट लगी

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ''हर सीन में ऐसा स्केल और एक्साइटमेंट था कि नजरें हटाना मुश्किल हो गया. किरदारों की कास्टिंग भी एकदम परफेक्ट लगी. दर्शकों का रिएक्शन देखकर साफ था कि हर कोई खुद को उस दौर और कहानी का हिस्सा महसूस कर रहा था. सबसे बड़ी बात, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का जिस तरह इस्तेमाल किया गया है, उसने एक्सपीरियंस को बिल्कुल अलग लेवल पर पहुंचा दिया. भारतीय दर्शकों के लिए यह वाकई एक यूनिक और शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस है!''

ये भी पढ़ें: 'रामायण' है या 'रावणायण'? मुकेश खन्ना ने मेकर्स को लगाई फटकार, सीता से लेकर रावण तक पर उठाए सवाल

कैसी है नितेश तिवारी की 'रामायण'?

इस महाकाव्य में रणबीर कपूर ने भगवान राम और साई पल्लवी ने माता सीता के किरदार में जान फूंक दी है. वहीं 'रॉकिंग स्टार' यश खूंखार रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के अवतार में नजर आ रहे हैं. फिल्म में रावण के लंका नरेश बनने से लेकर, राम-सीता विवाह, उनके वनवास और सीता हरण तक की दिलचस्प कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा गया है.

बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, छप्पर फाड़ कमाई!

नितेश तिवारी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी गर्दा उड़ा रही है. दिवाली के बाद रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और महज पांच दिनों में दुनियाभर में 663 करोड़ रुपये का शानदार ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस' के बैनर तले बनी यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. अगला अध्याय 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा.

ये भी पढ़ें: Ramayana vs Dhurandhar 2: क्या 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी 'रामायण'? Experts ने कहा- लाइफटाइम कलेक्शन में पीछे...