Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शराबियों का हंगामा, महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर खोला मोर्चा:मैदान में घूमने जाने पर अभद्रता का आरोप, पुलिस ने कॉलोनी में टीम भेजने का दिया भरोसा

INT News10 November 2026 at 08:59 pm

दमोह की जटाशंकर कॉलोनी की महिलाएं मंगलवार रात करीब 8 बजे वार्ड पार्षद रघु श्रीवास्तव के साथ कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने मोहल्ले में कुछ लोगों पर शराब पीकर गाली-गलौज करने और महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने कोतवाली टीआई मनीष कुमार को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। वार्ड पार्षद रघु श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार रात कुछ महिलाएं उनके पास पहुंची थीं। उन्होंने शिकायत की कि मोहल्ले में कुछ लोग शराब पीकर हंगामा करते हैं और महिलाओं से अभद्रता करते हैं। श्रीवास्तव के मुताबिक, महिलाएं जब मैदान की ओर घूमने जाती हैं, तब भी उनके साथ अभद्रता की जाती है। इसके बाद वे महिलाओं को लेकर कोतवाली पहुंचे। अवैध शराब बिक्री और जुआ खिलाने का आरोप स्थानीय निवासी दीपेश रैकवार ने आरोप लगाया कि रोहित मुड़ा मोहल्ले में अवैध शराब बेचता है और जुआ खिलाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह असामाजिक तत्वों को अपने साथ रखता है, जो महिलाओं से अभद्रता करते हैं। कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस को जटाशंकर कॉलोनी भेजा जाएगा। वहां इस तरह की हरकत करते मिलने वाले लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।