national · राजस्थान
झुंझुनू करंट हादसा: कंक्रीट मशीन में दौड़ी 11 हजार वोल्ट की लाइन, सड़क बना रहे 8 मजदूरों की मौत

Rajasthan Current Accident: उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के छापोली गांव में सोमवार सुबह सड़क निर्माण के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया. कंक्रीट मिक्सर मशीन के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा जाने के कारण मशीन में तेज करंट दौड़ गया. इस भयावह घटना में मौके पर काम कर रहे 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए. सभी घायलों को तुरंत स्थानीय उदयपुरवाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
हाइड्रोलिक जैक से टच हुआ हाईवोल्टेज तार
उदयपुरवाटी थानाधिकारी (SHO) रामपाल के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे उस समय हुई जब मजदूर सड़क ढलाई के लिए रोड़ी-बजरी मिलाने का काम कर रहे थे. कार्यस्थल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार मिक्सर मशीन के हाइड्रोलिक जैक के संपर्क में आ गया. तार छूते ही पूरी मशीन हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गई और पास मौजूद मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला.
मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले 8 मजदूरों में हालेड़ा मंडावरा और छापोली गांव के निवासी शामिल हैं:
हालेड़ा मंडावरा निवासी: हरिराम गुर्जर (30), मंगलचंद गुर्जर (22), कालूराम गुर्जर (29) और पवन गुर्जर (23).
छापोली निवासी: विष्णु सैनी (38), सुरेंद्र उर्फ सुरेश सैनी (30), मुकेश सैनी (27) और फतेहचंद सैनी (32).
राजस्थान सीएम ने जताया शोक
पूर्व सीएम अशोक गहलोत क्या बोले?
ग्रामीणों में भारी आक्रोश, धरने पर बैठे लोग
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. बिजली विभाग और निर्माण एजेंसी की लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर विरोध-प्रदर्शन और धरना शुरू कर दिया है. स्थिति को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें: Cyclone Murasu LIVE: आज आधी रात आंध्र प्रदेश के ओंगोल तट से टकराएगा 'मुरासू', 5 जिलों में रेड अलर्ट; विजयवाड़ा में इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द