समाचार · हरियाणा
सोनीपत के स्कूलों और अस्पतालों में लगाया योग शिविर:आयुष विभाग ने योग क्रियाओं के बारे में जानकारी दी; डीसी बोलीं-ये संतुलित जीवन जीने का तरीका
सोनीपत में आयुष विभाग ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत सिविल अस्पताल और कई सरकारी व निजी स्कूलों में योग शिविर लगाए। इसका मकसद लोगों और छात्रों को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। योगाभ्यास की सावधानियां भी बताईं सिविल अस्पताल में योग सहायकों ने मरीजों और उनके परिजनों को उनकी सेहत के हिसाब से योग क्रियाएं सिखाईं, साथ ही योगाभ्यास की सावधानियां भी बताईं। स्कूलों में बच्चों को नियमित योग से शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनने के आसान तरीके सिखाए गए। डीसी बोलीं-योग संतुलित जीवन जीने का पुराना तरीका सोनीपत की डीसी नेहा सिंह ने कहा कि योग संतुलित जीवन जीने का पुराना तरीका है। यह बच्चों में अनुशासन और मरीजों में बीमारी से लड़ने का सकारात्मक नजरिया देता है। डीसी ने साफ किया कि अभियान का लक्ष्य लोगों को योग को रोज की दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। आयुष विभाग ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी जारी रखेगा।