Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

WATCH VIDEO : बारिश के बीच सरकारी स्कूल पहुंचे CM सम्राट चौधरी, बच्चों से पूछा- और क्या बेहतर होना चाहिए?

INT News26 September 2026 at 02:45 pm

CM Samrat Choudhary : पटना में शनिवार को बारिश के बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दानापुर के रामजीचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया और अभिभावक-शिक्षक बैठक में हिस्सा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत कर पढ़ाई से जुड़ी जानकारी ली. मौके पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दानापुर के विधायक सह मंत्री राम कृपाल यादव समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. रामजीचक स्कूल में 26 सितंबर को ‘मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र’ प्रतियोगिता का कार्यक्रम भी निर्धारित था.

बच्चों से पढ़ाई और स्कूल की व्यवस्था पर बातचीत

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बच्चों से उनकी पढ़ाई और स्कूल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. बातचीत के दौरान बच्चों से यह भी पूछा गया कि विद्यालय में पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए और क्या किया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने बच्चों को मेहनत और प्रतियोगिता के माहौल को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने की बात कही.

छात्र ने उठाई कंप्यूटर पढ़ाई की मांग

वीडियो में एक छात्र स्कूल में कंप्यूटर की पढ़ाई को अनिवार्य करने का सुझाव देता नजर आता है. छात्र का कहना था कि कंप्यूटर की पढ़ाई से उन्हें आगे की पढ़ाई और भविष्य की तैयारी में मदद मिलेगी. इस पर मौजूद मंत्री और अधिकारियों की ओर से व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई. वीडियो में देखिए पूरा रिपोर्ट...

Also Watch : WATCH VIDEO : भरी क्लास में खेसारी लाल यादव ने छुए रोशन आनंद सर के पैर, देखिए वीडियो