समाचार · हरियाणा
रोहतक में दुकान से चोरी करने का आरोपी काबू:सिलेंडर और सामान चुराया था; पुलिस ने कोर्ट में पेश किया
रोहतक जिले की सांपला पुलिस ने गांव दतौड़ में एक फास्ट फूड की दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। मामले की जांच जारी है। थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि यह मामला गांव दतौड़ निवासी मुकेश की शिकायत पर दर्ज किया गया था। मुकेश ने अपनी शिकायत में बताया था कि 4 जुलाई 2026 को उनकी फास्ट फूड की दुकान से गैस सिलेंडर, बीड़ी-सिगरेट के पैकेट और कोल्ड ड्रिंक की पेटियां चोरी हो गई थीं। गांव का रहने वाला है आरोपी मामले की जांच मुख्य सिपाही ब्रह्मप्रकाश ने की। जांच के दौरान, पुलिस ने 31 जुलाई को इस वारदात में शामिल आरोपी बंटी पुत्र कृष्ण, निवासी गांव दतौड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि यह मामला अभियोग संख्या 242 के तहत 4 जुलाई 2026 को सांपला थाने में दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 305 और 331(4) लगाई गई हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।