समाचार · उत्तर प्रदेश
UP Home Guard Result: यूपी होमगार्ड भर्ती के फाइनल स्कोर का लिंक जारी, अभ्यर्थी 23 नवंबर तक ऐसे चेक करें अपने अंक

UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती में शामिल हुए अभ्यर्थी अब सिर्फ अपना रिजल्ट ही नहीं, बल्कि मिले हुए अंक भी देख सकते हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने फाइनल स्कोर चेक करने के लिए लिंक जारी कर दिया है. अगर आप भी इस भर्ती में शामिल हुए थे और जानना चाहते हैं कि आपको कितने नंबर मिले हैं, तो देर न करें. अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से 23 नवंबर तक फाइनल स्कोर चेक कर सकते हैं. इसके बाद यह सुविधा बंद हो जाएगी.
रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से करें लॉगिन
अभ्यर्थियों को अपना फाइनल स्कोर देखने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है. वे घर बैठे ऑनलाइन अपने अंक देख सकते हैं. इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें.
सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमगार्ड भर्ती के अंतिम अंक देखने से संबंधित लिंक खोलें.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें.
लॉगिन करने के बाद 'Click Here for Final Score' टैब पर क्लिक करें.
इसके बाद आपके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर अंतिम अंक भेज दिए जाएंगे.
ई-मेल पर मिलेंगे अंतिम अंक, ऐसे करें चेक
पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद अभ्यर्थियों को ‘Click Here for Final Score’ टैब पर क्लिक करना होगा. इसके बाद उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर अंतिम अंक उपलब्ध कराए जाएंगे. बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपना रजिस्टर्ड ई-मेल अकाउंट सक्रिय रखें, ताकि प्राप्तांकों से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सके.
23 नवंबर के बाद क्या होगा?
बोर्ड के अपर सचिव भर्ती के मुताबिक, 23 नवंबर के बाद अंतिम अंक देखने की सुविधा स्वतः समाप्त हो जाएगी. हालांकि, विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी आवेदन करके अपने अंतिम अंकों की जानकारी ई-मेल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं. इसलिए अभ्यर्थियों के लिए बेहतर होगा कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अपने अंक देख लें.
तकनीकी समस्या होने पर कहां करें संपर्क?
यदि किसी अभ्यर्थी को पोर्टल पर लॉगिन करने या अंतिम अंक देखने में तकनीकी परेशानी आती है, तो वह वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्प डेस्क नंबर के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज करा सकता है. बोर्ड के अनुसार, अंतिम अंकों की जानकारी तैयार करने और वेबसाइट पर अपलोड करने में सावधानी बरती गई है. इसके बावजूद किसी तकनीकी त्रुटि के लिए बोर्ड ने जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की है. बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी त्रुटिपूर्ण अंकन के आधार पर अभ्यर्थी को कोई लाभ या अधिकार नहीं मिलेगा.
Must Read: MSP पर धान बेचने का सुनहरा मौका: मेरठ मंडल में धान खरीद के लिए 20 केंद्र तैयार, जानें- किसे मिलेगा कितना भाव?