Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

PCS-मेंस रिजल्ट विवाद-PPSC ने जारी किया डॉक्यूमेंट स्क्रूटनी शेड्यूल:11-17 नवंबर तक होगी दस्तावेजों की जांच; इंटरव्यू पर रोक के लिए आज पटियाला में जुटेंगे स्टूडेंट्स

INT News10 November 2026 at 06:00 am

PCS-मेंस रिजल्ट विवाद के बीच पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट स्टूडेंट्स के डॉक्यूमेंट स्क्रूटनी का शेड्यूल जारी कर दिया है। PPSC ने 11 नवंबर से 17 नवंबर तक सिलेक्ट हुए स्टूडेंट्स के दस्तावेजों की जांच होगी। दस्तावेजों की जांच के बाद इंटरव्यू का शेड्यूल जारी किया जाएगा। पीपीएससी ने स्पष्ट कर दिया कि जो दस्तावेजों की स्क्रूटनी नहीं करवाएगा उसे इंटरव्यू के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। उधर, रिजल्ट पर सवाल उठा रहे स्टूडेंट्स ने भी आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। स्टूडेंट्स आज पटियाला में पीपीएससी दफ्तर के बाहर जुटेंगे और सरकार व पीपीएससी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। वहीं, उनकी कानूनी टीम हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की औपचारिकताएं पूरी करेगी। स्टूडेंट्स का कहना है कि वो सरकार व पीपीएससी के खिलाफ सड़क से लेकर हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे। डॉक्यमेंट स्क्रूटनी के लिए पीपीएससी ने जारी की ये गाइड लाइन… सिलेक्ट न होने वाले स्टूडेंट्स की सरकार को घेरने की स्ट्रेटर्जी जानिए...