समाचार · मध्य प्रदेश
तालाब की सफाई कराई, 2 महीने बाद स्ट्रीट लाइट जली:विकास पटेल बने ‘पब्लिक स्टार’; जिम्मेदारों तक पहुंची पाइपलाइन लीकेज, सड़क और कचरे की शिकायतें
भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 72 के पार्षद विकास पटेल बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ भोपाल के प्रधानमंत्री आवास योजना क्षेत्र मालीखेड़ी स्थित तालाब में मूर्ति विसर्जन के बाद बड़ी संख्या में मछलियों की मौत होने की शिकायत प्रदीप कुमार साहू ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि तालाब की सारी मछलियां मर गई हैं, जिससे पानी से बहुत तेज बदबू आ रही है। इसके अलावा तालाब में मच्छरों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। बदबू के कारण रहवासियों को नाक बंद करके वहां से निकलना पड़ता है। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 72 के पार्षद विकास पटेल ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान अरेरा कॉलोनी: शिकायत के बाद स्ट्रीट लाइट की समस्या दूर भोपाल के ई-7 एक्सटेंशन, अरेरा कॉलोनी स्थित एमएक्स-133 क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत अवनीश सरभाई ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट करीब दो महीने से खराब थी। इस संबंध में 1 अगस्त 2026 को नगर निगम की हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई थी, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले पर संज्ञान लिया और स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान कराया। इसकी पुष्टि खुद शिकायतकर्ता ने की। पाइपलाइन लीकेज, सड़क और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं बरकरार गायत्री कॉलोनी: मुख्य सड़क पर नर्मदा पाइपलाइन से लगातार बह रहा पानी भोपाल के कर्मवीर रोड, छत्रसाल नगर फेज-2, इंद्रपुरी स्थित गायत्री नगर की मुख्य सड़क पर नर्मदा पानी की बड़ी लाइन में लीकेज होने की शिकायत अजय कुमार ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जुबली गेट से नरैला जोड़ होते हुए अयोध्या बायपास जाने वाली मुख्य सड़क पर गायत्री कॉलोनी के दोनों ओर बड़ी मात्रा में पानी बह रहा है। लंबे समय से लीकेज होने के कारण सड़क भी खराब हो रही है। डीआईजी बंगला: नगर निगम कार्यालय के पास पाइपलाइन फूटी भोपाल के फिरदौस नगर, पीजीबीटी रोड स्थित डीआईजी चौराहे पर पानी की लाइन फूटने की शिकायत कुणाल ठाकुर ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पिछले सात दिनों से पानी की लाइन फूटी हुई है, लेकिन कोई अधिकारी या कर्मचारी इसे देखने नहीं पहुंचा। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम का कार्यालय घटनास्थल से महज 20 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। जेके रोड: निजामुद्दीन रोड पर पेट्रोल पंप के पास सड़क में बड़ा गड्ढा भोपाल के जेके रोड से निजामुद्दीन रोड जाने वाले मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सड़क में बड़ा गड्ढा होने की शिकायत उत्कर्ष ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गड्ढे में पानी भरा रहने के कारण वाहन चालकों को इसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। आए दिन बाइक और कार के गड्ढे में फंसने का खतरा बना रहता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। विजय नगर: टाटा शोरूम के पीछे जगह-जगह कचरे के ढेर भोपाल के लालघाटी स्थित वार्ड 6 विजय नगर में अमृत अपार्टमेंट और टाटा शोरूम के पीछे जगह-जगह कचरे के ढेर लगे होने की शिकायत राहुल आहूजा ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर 2026 से क्षेत्र में कचरा जमा है, लेकिन अब तक नियमित सफाई नहीं हुई। दिवाली के दिन भी कचरा नहीं उठाया गया और इसके अगले दिन भी सफाईकर्मी नहीं पहुंचे। वैशाली हिलव्यू के पीछे नाली और खाली प्लॉट पर भी काफी कचरा जमा है। इससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और रहवासियों को परेशानी हो रही है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म एप का 'भास्कर समाधान' ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। 'भास्कर समाधान' बदलाव की पहल 'भास्कर समाधान' का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।