Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बरही आग हादसे की मजिस्ट्रियल जांच होगी:छह लोगों की मौत के मामले में 30 दिन में रिपोर्ट देगी चार सदस्यीय समिति

INT News10 November 2026 at 07:21 am

कटनी जिले के बरही नगर में अग्रवाल परिवार के आवासीय भवन और क्रॉकरी दुकान में लगी आग से छह लोगों की मौत के मामले में कलेक्टर आशीष तिवारी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्र की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति बनाई गई है। समिति को 30 दिन में रिपोर्ट सौंपनी होगी। रविवार रात जारी आदेश के मुताबिक, समिति में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, विजयराघवगढ़ विजय धारेवे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कैमोर मनीष परते और सहायक यंत्री विद्युत सुरक्षा, कटनी ज्योति यादव को सदस्य बनाया गया है। आग के कारणों और सुरक्षा मानकों की होगी जांच समिति बरही निवासी पूरनलाल पिता भगवत प्रसाद के आवासीय भवन और उसमें संचालित क्रॉकरी दुकान में लगी आग के सभी पहलुओं की जांच करेगी। इसमें आग लगने के कारणों और घटना के समय की परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस, राजस्व और अग्निशमन विभाग के राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। समिति भवन और दुकान से जुड़े नियमों और सुरक्षा मानकों के पालन की जांच करेगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि कहीं किसी स्तर पर लापरवाही या चूक तो नहीं हुई और घटना में किसी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। बयान और दस्तावेजों की भी होगी जांच समिति संबंधित लोगों, प्रत्यक्षदर्शियों और प्रभावित पक्षों के बयान दर्ज करेगी। इसके अलावा जरूरी दस्तावेजों, विभागीय रिकॉर्ड और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जाएगी। रिपोर्ट में घटना के कारणों और जिम्मेदारियों का उल्लेख करने के साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के सुझाव भी दिए जाएंगे। यह खबर भी पढ़ें… 6 लोग जिंदा जले; दमकल में पानी नहीं, पाइप फटा इन छह लोगों की मौत की जिम्मेदार बरही नगर पंचायत है। अगर समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच जाती, तो परिवार के सभी सदस्य जिंदा होते। यह कहते हुए दुर्गा प्रसाद अग्रवाल का चेहरा गुस्से से लाल हो जाता है। कटनी के बरही में रहने वाले दुर्गा के जीजा पूरन अग्रवाल के तीन मंजिला मकान में दिवाली की रात आग लग गई थी। इस हादसे में परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है। आग इतनी भीषण थी कि शवों को निकालने के लिए जेसीबी से पड़ोसी की दीवार तोड़नी पड़ी। आग रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे लगी थी। पढ़ें पूरी खबर…