Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

झारखंड में दो साल से नहीं हो रहा है पौधरोपण, अब अगले वर्ष की तैयारी

INT News10 November 2026 at 08:28 am

झारखंड में मनरेगा (अब वीबीजी रामजी) से चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक पौधारोपण नहीं हुआ. राज्य में बरसात के पहले पौधारोपण की तैयारी नहीं हो पायी थी. साथ ही पौधों की खरीद भी नहीं हो सकी. यही स्थिति पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी रहा. राज्य में पौधारोपण का कार्य लगातार दो साल से प्रभावित है. अब वित्तीय वर्ष 2027-28 में पौधारोपण की योजना है. सभी जिलों को अगले वित्तीय वर्ष की योजना में प्लटिशन रखने का निर्देश दिया गया है.

हर साल 20 हजार एकड़ में होता है प्लांटेशन

ग्रामीण विकास विभाग की बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत झारखंड के गांवों में पौधे लगाये जाते हैं. योजना

से हर साल 20 हजार एकड़ से अधिक भूमि पर पौधे लगाये गये हैं. इधर, दो साल से राज्य में पौधरोपण नहीं हो पाया है. योजना से वित्तीय वर्ष 2020-21 में 25695 एकड़ भूमि पर करीब 28 लाख, वर्ष 2021-22 में 20648 एकड़ जमीन पर करीब 23 लाख लौधे, वर्ष 2022-23 में 20933 एकड़ भूमि पर करीब 23 लाख, वर्ष 2023-24 में 43388 एकड़ भूमि पर लगभग 33 लाख व वर्ष 2024-25 में 27338 एकड़ जमीन पर करीब 27 लाख पौधे लगाये गये.

ये भी पढ़ें: पिता का शव लेकर काशी जा रहे थे परिजन, दनुआ घाटी में भीषण हादसा, बेटे समेत 7 की मौत और 14 घायल

क्या है पौधारोपण से लाभ?

इस योजना से फलदार और इमारती लकड़ी के पौधे लगाये जाते हैं. इससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलता है

ये भी पढ़ें: Ayushman Card: झारखंड की सहिया और आंगनबाड़ी सेविकाओं के परिवारों को 15 लाख का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच