sports
हरमनप्रीत कौर का तूफानी शतक, 37 की उम्र में तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड!

Harmanpreet Kaur ODI centuries: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में उन्होंने ऐसा शतक लगाया कि क्रिकेट फैंस एक बार फिर उनके खेल के कायल हो गए. हरमनप्रीत ने 121 गेंदों पर 126 रन की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी में बेहतरीन शॉट्स और आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली.
ये भी पढ़ें: हरी नहीं, गुलाबी जर्सी पहनकर क्यों उतरी पाकिस्तान टीम? आखिर क्या है इसके पीछे की खास वजह?
कप्तानी का दबाव हटा तो बल्ले से निकले खूब रन
हरमनप्रीत कौर के इस शतक की खास बात यह है कि कप्तानी छोड़ने के बाद यह उनका पहला शतक है. अब वह बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान दे पा रही हैं और मैदान पर खुलकर अपने शॉट खेलती नजर आ रही हैं. उनके खेल को देखकर साफ लगता है कि अनुभव और रन बनाने की भूख आज भी पहले जैसी है.
मिताली राज को पीछे छोड़ा
हरमनप्रीत ने इस शतक के साथ महिला वनडे क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यह उनके वनडे करियर का आठवां शतक है. इसके साथ ही उन्होंने भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम सात वनडे शतक हैं.
भारतीय महिला बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में स्मृति मंधाना 14 शतकों के साथ पहले नंबर पर हैं. हरमनप्रीत अब आठ शतकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि मिताली राज तीसरे नंबर पर हैं.
पहले मैच में 91 रन पर रुका था बल्ला
हरमनप्रीत ने पहले वनडे मैच में भी शानदार बल्लेबाजी की थी. उस मुकाबले में वह 91 रन बनाकर शतक से चूक गई थीं. ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि अगले मैच में वह शतक जरूर पूरा करेंगी. दूसरे वनडे में उन्होंने इस उम्मीद को पूरा करते हुए शानदार पारी खेली और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के सामने मुश्किल खड़ी कर दी.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ 3rd T20: फ्री में कहां देखें लाइव मैच? यहां जानें पूरा तरीका
37 की उम्र में भी वही जोश और वही अंदाज
37 साल की उम्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं होता, लेकिन हरमनप्रीत कौर ने दिखा दिया कि उम्र उनके खेल के आड़े नहीं आ रही है. उनका अनुभव, फिटनेस और मैदान पर रन बनाने का जुनून आज भी बरकरार है.
उनकी यह पारी भारतीय महिला क्रिकेट के लिए भी खास है. हरमनप्रीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मैचों में टीम के लिए अहम भूमिका निभाने वाली बल्लेबाज हैं. अब फैंस को उम्मीद होगी कि उनका यह शानदार फॉर्म आगे भी जारी रहेगा.