national · राजस्थान
जयपुर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, प्रहलाद जोशी ने कांग्रेस पर लगाया सरदार पटेल के अपमान का आरोप
INT News31 October 2026 at 12:24 pm

जयपुर, 31 अक्टूबर। भारत रत्न और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को देशभर में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी समेत कई बड़े नेता और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।