world
बांग्लादेश: प्रस्तावित साइबर कानून के दुरुपयोग को लेकर उठे सवाल
INT News24 November 2026 at 01:41 pm

ढाका, 24 नवंबर। बांग्लादेश में प्रस्तावित 'साइबर सुरक्षा (संशोधन) अधिनियम, 2026' को लेकर सवाल खड़े किए जाने लगे हैं। प्रमुख मानवाधिकार संगठन 'एमनेस्टी इंटरनेशनल' ने इसे लेकर गहरी चिंता जताई है। संगठन का कहना है कि इन संशोधनों से सरकारी एजेंसियों को ऑनलाइन सामग्री को हटाने, ब्लॉक करने या स्थानांतरित करने की मनमानी शक्तियां मिल जाएंगी, जिससे अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लग सकती है।