समाचार · झारखंड
सोशल मीडिया पर MS Dhoni की विंटेज कार का जलवा, Video में देंखें रांची की सड़कों पर कैसे भर रही फर्राटा

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उनके क्रिकेट नहीं, बल्कि कारों के प्रति जुनून ने लोगों का ध्यान खींचा है. धोनी रांची की सड़कों पर अपनी विंटेज 1965 Ford Mustang चलाते नजर आये. रिंग रोड पर उनकी इस शानदार कार की सवारी ने राहगीरों और क्रिकेट प्रशंसकों को आकर्षित किया. धोनी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
विंटेज कार के साथ दिखा माही का खास अंदाज
महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के अलावा महंगी और दुर्लभ गाड़ियों का शौक है. उनके गैराज में कई लग्जरी कारें और बाइक मौजूद हैं. इनमें विंटेज गाड़ियों का भी खास स्थान है. 1965 Ford Mustang अपनी क्लासिक डिजाइन, दमदार पहचान और शानदार लुक के लिए जानी जाती है. धोनी को इस कार के साथ रांची की सड़कों पर देखकर प्रशंसक खासे उत्साहित नजर आये.
View on Instagram
इसे भी पढ़ें: दो साल का बैन, नीलामी में आलोचना और ‘डैड्स आर्मी’ का टैग… फिर CSK ने ऐसे जीता IPL 2018 का खिताब
क्रिकेट के मैदान से बाहर भी सुर्खियों में रहते हैं धोनी
कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी का रांची से खास जुड़ाव रहा है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वह अपने गृह नगर में समय बिताते नजर आते हैं. कभी बाइक राइडिंग, कभी खेती-किसानी तो कभी अपनी पसंदीदा कारों के साथ उनका अंदाज प्रशंसकों के बीच चर्चा बटोरता है. इस बार 1965 Ford Mustang की सवारी ने एक बार फिर उनके ऑटोमोबाइल प्रेम को सुर्खियों में ला दिया है. सोशल मीडिया पर धोनी के इस अंदाज को लेकर प्रशंसक खूब चर्चा कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: दिवाली पर पारंपरिक अंदाज में दिखे Captain Cool, पत्नी साक्षी और परिवार संग की लक्ष्मी पूजा