Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

छोटा बांगड़दा में खुली नाली की सफाई हुई:पार्षद सोनाली मुकेश धारकर बनीं 'पब्लिक स्टार'; खुले में पड़ा कचरा हटाया; आप भी भास्कर-समाधान पर पोस्ट करें

INT News10 November 2026 at 06:45 am

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद जिम्मेदार अधिकारी उनका संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...) पार्षद सोनाली मुकेश धारकर बनीं आज की 'पब्लिक स्टार' वार्ड 16 के छोटा बांगरदा मेन रोड स्थित श्री राम नगर निवासी राकेश गावड़े ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि खुली नाली की सफाई नहीं हो रही थी और बारिश के पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही थी। शिकायत सामने आने के बाद वार्ड 16 की पार्षद सोनाली मुकेश धारकर ने मामले पर संज्ञान लिया और नाली की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान खजराना: खुले में फेंका कचरा हटवाया खजराना में एमआर-9 रोड स्थित रामकृष्ण बाग निवासी स्वप्निल शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दिवाली की सफाई के दौरान लोग घरों से निकला कचरा खुले में फेंककर चले जाते हैं। इससे यहां लगातार गंदगी रहती है। बदबू और कचरे के कारण आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। शिकायत सामने आने के बाद असिस्टेंट चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर नदीम खान ने मामले पर संज्ञान लिया और मौके पर सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। टूटे टावर, मरी मछलियों, कटे पेड़ों और गंदगी से परेशान इंदौरवासी नवलखा: इंदौर जू में टावर क्षतिग्रस्त, बच्चों के गिरने का डर ओल्ड एबी रोड स्थित शुक्ला नगर के इंदौर जू को लेकर 'सुखलिया रहवासी' नाम से शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि जू में एक टावर बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। इससे बच्चों के गिरने और हादसा होने का डर बना हुआ है। फोटो में टावर के लकड़ी के तख्ते टूटे और उखड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने टावर की मरम्मत कराने की मांग की है। कुम्हारभट्टा: बिलावली तालाब में मरी मछलियां, जल प्रदूषण की आशंका कुम्हारभट्टा क्षेत्र के बिलावली तालाब को लेकर एक नागरिक ने शिकायत दर्ज की है। इसमें बताया गया है कि तालाब के किनारे बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां दिखाई दे रही हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार तालाब के आसपास प्लास्टिक, कचरा और अन्य अपशिष्ट भी फैला हुआ है। इससे पानी की गुणवत्ता और जलीय जीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता है। जानकी नगर: पार्क में पेड़ों की कटाई के बाद नहीं हुई सफाई जानकी नगर एवेन्यू स्थित जानकी नगर एक्सटेंशन में जानकी नगर मंदिर के सामने पार्क को लेकर अधिवक्ता ज्ञान चंद सिंघल ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि कुछ समय पहले नगर निगम ने पार्क में पेड़ों की कटाई की थी, लेकिन इसके बाद सफाई नहीं हुई। पेड़ों के कटे हुए हिस्से पूरे पार्क में पड़े हैं। इससे वहां आने वाले बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि गंदगी के कारण मच्छर पनपने का खतरा भी है। कॉरिडोर में सफाई नहीं होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। त्रिवेणी कॉलोनी: गार्डन में गंदगी, सफाई की जरूरत त्रिवेणी कॉलोनी स्थित त्रिवेणी गार्डन को लेकर प्रेमलता दावानी ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि गार्डन की हालत ठीक नहीं है और यहां सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है। फोटो में पेड़ के नीचे सूखे पत्तों का ढेर दिखाई दे रहा है। उन्होंने गार्डन की सफाई कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म एप का 'भास्कर समाधान' देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी एप पर अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकते हैं। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचती है। अधिकारी मैप पर लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी भी दे सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल 'भास्कर समाधान' का उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच नागरिकों की आवाज सीधे जिम्मेदार विभागों तक पहुंचाकर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।