Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

जी 3 स्कूल में दीपावली पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

INT News10 November 2026 at 05:30 am

सोनीपत | ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल में दीपावली उत्सव आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने समूह गान और समूह नृत्य सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन सुधीर जैन, डायरेक्टर ध्रुव जैन और प्राचार्या गीता चोपड़ा ने लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं के सामने दीप प्रज्वलन से की। छात्रों ने रामायण के प्रसंगों का मंचन किया और चौपाइयों का सस्वर वाचन किया। सुधीर जैन ने दीपावली के धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व पर बात की। उन्होंने मिट्टी के दीयों को पर्यावरण के अनुकूल बताया और परंपरागत तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। गीता चोपड़ा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और सामूहिक सहभागिता बढ़ाते हैं। रंगोली, कार्ड-पोस्टर मेकिंग और दीप सज्जा प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।