समाचार · बिहार
'ए दिवाकर, हाली-हाली ट्रैक्टर भेज न...' बेटी की शादी में हेलीपैड पर कीचड़ देख अनंत सिंह ने खुद संभाला मोर्चा, जानें किसे किया फोन

Anant Singh Daughter Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी छोटी बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियों में पूरी तरह जुटे हैं. शादी में आने वाले मेहमानों के स्वागत से लेकर हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर उनकी नजर है. वह खुद आयोजन स्थल का जायजा ले रहे हैं. कहां काम अधूरा है और किस इंतजाम में सुधार की जरूरत है, इसकी जानकारी भी ले रहे हैं. इसी बीच बारिश ने उनकी तैयारियों में थोड़ी परेशानी खड़ी कर दी. हेलीपैड पर कीचड़ जमा हुआ तो अनंत सिंह खुद मैदान में पहुंच गए और फोन पर ट्रैक्टर भेजने को कहने लगे.
हेलीपैड पर कीचड़ देख खुद पहुंचे अनंत सिंह
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को उनके पैतृक गांव नदवां में होनी है. शादी में कई मेहमानों के हेलीकॉप्टर से पहुंचने की संभावना है. इसके लिए आयोजन स्थल पर हेलीपैड तैयार किया जा रहा है. लेकिन पिछले दो दिनों की बारिश ने इस व्यवस्था को प्रभावित कर दिया.
बारिश के कारण हेलीपैड के आसपास की जमीन पर कीचड़ जमा हो गया. जमीन दलदल जैसी हो गई थी. ऐसे में हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग के लिए मैदान को दोबारा तैयार करना जरूरी हो गया. अनंत सिंह खुद मौके पर पहुंचे और काम का जायजा लेने लगे.
फोन पर बोले- 'ए दिवाकर, हाली-हाली ट्रैक्टर भेज न...'
हेलीपैड पर कीचड़ देखकर अनंत सिंह ने तुरंत उसे हटाने का इंतजाम शुरू कराया. इसी दौरान वह फोन पर किसी से कहते सुनाई दिए, "ए दिवाकर, हाली-हाली ट्रैक्टर भेज न..." उनका यह देसी अंदाज भी चर्चा में आ गया है.
दरअसल, वह जल्द से जल्द ट्रैक्टर भेजने को कह रहे थे, ताकि मैदान से कीचड़ हटाया जा सके. इसके बाद जमीन को हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लायक बनाया जा सके. बेटी की शादी में मेहमानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अनंत सिंह खुद हर व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं.
सिर्फ पंडाल नहीं, हर इंतजाम का खुद ले रहे जायजा
शिवांगी की शादी के लिए नदवां में बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. अनंत सिंह का ध्यान सिर्फ मंच और पंडाल तक सीमित नहीं है. वह आयोजन स्थल के अलग-अलग हिस्सों में जाकर काम की प्रगति देख रहे हैं. बारिश से बिगड़ी व्यवस्था को ठीक कराने से लेकर मेहमानों के स्वागत तक, हर इंतजाम की जानकारी ले रहे हैं.
शादी में बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में आने-जाने और ठहरने की व्यवस्था को लेकर भी खास ध्यान दिया जा रहा है. अनंत सिंह चाहते हैं कि समारोह के दौरान मेहमानों को किसी तरह की परेशानी न हो.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हल्दी के बाद मेहंदी की रस्म, कई शहरों से मंगाए गए फूल
शिवांगी की शादी से जुड़े कार्यक्रम भी शुरू हो चुके हैं. सोमवार को हल्दी की रस्म संपन्न हुई. मंगलवार को मेहंदी की रस्म आयोजित की जा रही है. इसके साथ ही शादी के लिए सजावट का काम भी तेजी से चल रहा है.
आयोजन स्थल को सजाने के लिए बेंगलुरु, बनारस और कोलकाता से फूल मंगाए गए हैं. कोलकाता से पहुंचे फूल इंचार्ज मंटू दास के मुताबिक, अब तक 10 से 15 तरह के फूल पहुंच चुके हैं. इनका इस्तेमाल स्टेज और आयोजन स्थल की दूसरी जगहों पर किया जाएगा. मंगलवार रात विदेश से भी फूलों की खेप पहुंचने की बात कही जा रही है.
25 नवंबर को होने वाली शादी के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं. मौसम की वजह से कुछ काम जरूर प्रभावित हुए, लेकिन अनंत सिंह खुद मोर्चा संभाले हुए हैं. अब कोशिश है कि शादी के दिन तक हर व्यवस्था पूरी हो जाए.
Also Read: बेटी की शादी में हाथी पर सवार होकर समधी मिलन करेंगे अनंत सिंह, जयमाला में भी खास भूमिका निभाएगा 'लक्ष्मी नारायण'